{"_id":"66735a55d31be67c170e9484","slug":"thief-running-rampant-in-haryana-notice-being-sent-to-bike-owner-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-113013-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हरियाणा में फर्राटा भर रहा चोर, बाइक मालिक को भेजी जा रही नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हरियाणा में फर्राटा भर रहा चोर, बाइक मालिक को भेजी जा रही नोटिस
Thu, 20 Jun 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 20 Jun 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
जिला पुलिस का बाइक चोरी के मामले में संवेदनहीन रवैया सामने आया है। छह साल पहले चोरी हुई बाइक की करारी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। रिपोर्ट दर्ज कराने में काफी जिद्दोजहद के बाद पीड़ित थक कर बैठा गया तो हरियाणा पुलिस की तरफ से भेजी गई नोटिस से उसके होश उड़ गए। नोटिस से पता चला कि चोर हरियाणा के फरीदाबाद में फर्राटा भर रहा है। वहां गाड़ी का चालान हुआ। इससे पीड़ित ने अनहोनी की आशंका पर अदालत की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को करारी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
करारी कोतवाली के चकअहमदीपुर निवासी नरेंद्र कुमार का कहना है कि पांच दिसंबर 2018 को वह अपनी बाइक से म्योहर बाजार गया था। गुटखा खरीदने के लिए वह दुकान पर रुका, तभी किसी ने उसकी बाइक पार कर दी। नरेंद्र के मुताबिक उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 23 नवंबर 2018 को उसने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की तो वह थक-हारकर घर में बैठ गया। 11 मार्च 2023 को हरियाणा के फरीदाबाद जिले की ट्रैफिक पुलिस का उसे तीन चालान भरने के लिए नोटिस भेजा गया। नरेंद्र को शक हुआ कि कहीं चोर कोई अनहोनी न कर दे, इस पर 25 मई 2023 को एसपी से शिकायत की गई। इस पर भी सुनवाई नहीं हुई तो उसने सिविल जज जूनियर डिवीजन के यहां धारा 156 (3) के तहत वाद दाखिल किया। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।