{"_id":"68a8d65be472fb259b055985","slug":"they-called-him-from-his-home-and-took-him-away-attacked-him-with-a-chopper-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-129334-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: घर से बुलाकर ले गए, चापड़ से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: घर से बुलाकर ले गए, चापड़ से किया हमला
Sat, 23 Aug 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती श्याम लाल निषाद। संवाद
पिपरी कोतवाली के सेंवथा गांव के समीप नहर के किनारे घर से बुलाकर ले गए अधेड़ पर युवकों ने चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। मामले में पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।
नसीरपुर गांव की ऊषा निषाद के मुताबिक वह पति श्याम लाल निषाद के साथ घर में बैठी थी। इसी दौरान गांव का ही बलकरन और सहदेव उनके पति श्यामलाल को बाइक पर बैठाकर बुला ले गए। आरोप है कि सेंवथा गांव समीप नहर किनारे सूनसान इलाके में चापड़ से दोनों ने सिर और गले पर हमला कर दिया। उन्हें मरा हुआ समझ कर दोनों वहां से भाग निकले।
राहगीरों ने मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान से जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। डाॅक्टर ने हालत गंभीर देख उसे प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पत्नी ऊषा की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।