{"_id":"62547cecce18e10a7f0ec4ca","slug":"there-will-be-no-manipulation-in-the-ration-of-the-poor-now-ration-will-reach-directly-from-the-warehouses-kaushambi-news-ald3307296193","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों के राशन में नहीं हो सकेगी हेराफेरी, अब गोदामों से सीधा पहुंचेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों के राशन में नहीं हो सकेगी हेराफेरी, अब गोदामों से सीधा पहुंचेगा राशन
विज्ञापन
गरीबों के राशन में नहीं हो गरीबों को मिलने वाले राशन में हो रही हेराफेरी को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने व्यवस्था कर ली हैै। अब भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से खाद्यान्न सीधे कोटेदारों के यहां पहुंचेगा। शासन के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों का रूट चार्ट तैयार कर लिया है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो मई माह से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अंत्योदय व पात्र गृहस्थी को मुफ्त में राशन देने की व्यवस्था की है। जिले में 589 कोटे की दुकानें हैं। जहां से कार्डधारकों को राशन, तेल और नमक मिलता है। अब तक ब्लॉक मुख्यालयों में संचालित एफसीआई के गोदामों से राशन भेजा जाता था। वहीं से कोटेदार खाद्य सामग्री का उठान करते थे। गोदामों में राशन पहुंचने के बाद कोटेदारों को अपनी दुकान तक राशन ले जाने में परेशानी होती थी।
साथ ही प्रति बोरी में तीन से चार किलो राशन कम मिलता था। कोटेदार इसे लेकर अक्सर शिकायत करते रहते थे। समस्या निस्तारित करने के लिए सरकार ने खाका तैयार कर लिया है। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दे दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि मई माह से ब्लाक के गोदामों में राशन पहुंचाने की की व्यवस्था खत्म कर दी जाएगी।
विज्ञापन
एफसीआई के गोदाम प्रयागराज व ओसा से निकलकर खाद्य सामग्री सीधे कोटे की दुकानों में पहुंचेगी है। इसके लिए टेंडर कर दिया गया है। जल्द ही नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।