फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   there will be construction of ac cottages in the katha of morari bapu

मोरारी बापू की कथा: वातानुकूलित कॉटेज में रहेंगे वीआईपी

Sun, 17 Mar 2019 12:18 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 17 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम शरीरा। महेवाघाट (रत्नावली धाम) में छह अप्रैल से प्रस्तावित संत मोरारी बापू की रामकथा को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं। कथा सुनने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में बापू के भक्त यहां आएंगे। उनके रहने के लिए महेवाघाट में सात सौ वीआईपी और वीवीआईपी कॉटेज बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


संत मोरारी बापू की रत्नावली धाम में छह अप्रैल से नौ दिवसीय रामकथा होगी। इसे लेकर कथा स्थल को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम की व्यवस्था देख रहे विपिन आमेटा ने बताया कि अमेरिका, आस्ट्रेलिया सहित कई देशों से बापू के भक्त यहां आएंगे। इन लोगों के ठहरने के लिए सात सौ वीआईपी कॉटेज बनाए जा रहे हैं। ऑन लाइन इसकी बुकिंग कराई जा सकती है। कॉटेज पूरी तरह से नि:शुल्क होंगे। इसके अलावा यहां रहने वाले करीब एक लाख लाख लोगों को रोजाना नि:शुल्क भोजन कराया जाएगा। कॉटेज के अलावा बड़े-बड़े हाल बनाए जा रहे हैं। हाल में एक साथ दस से 15 लोगों के रहने की व्यवस्था होगी। जो कॉटेज बनाए जा रहे हैं. उनकी क्षमता दो, चार और छह लोगों के रहने की होगी। कॉटेज में बिजली, पानी, शौचालय और बिस्तर का उचित प्रबंध होगा। यह सारी सुविधा संत कृपा सनातन संस्थान की तरफ से नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed