फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   There will be a gathering of 216 players from 18 divisions on 28th September.

Kaushambi News: 18 मंडलों के 216 खिलाड़ियों का 28 सिंतबर को होगा जमावड़ा

Thu, 26 Sep 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 26 Sep 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
There will be a gathering of 216 players from 18 divisions on 28th September.
कौशाम्बी में पहली बार प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता होने जा रही है। प्रतियोगिता इंडोर स्टेडियम में होगी। इसकी तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं।
विज्ञापन

सब जूनियर बालिका वर्ग की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मेजबानी करने का अवसर इस बार जिले को मिला हैं। प्रतियोगिता में 18 मंडल के 216 बालिका खिलाड़ी शामिल होंगी। जिला क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार शर्मा ने बताया कि कबड्डी की सभी प्रतियोगिताएं इंडोर स्टेडियम में होंगी। प्रतियोगिता का समापन 30 अक्तूबर को होगा। खिलाड़ियों के रुकने और खाने पीने आदि की पूरी व्यवस्था स्टेडियम की ओर से होगी।
विज्ञापन

---
पुलिस व मेडिकल टीम रहेगी मौजूद
जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के लिए एसपी को पत्र लिखकर पुलिस की मांग की गई है। इसके अलावा नगर पालिका से पेयजल टैंकर और मोबाइल टॉयलेट की भी मांग की गई है। भोजन के लिए टेंडर फाइनल हो गया है। अतिथियों के रुकने के लिए कांशीराम गेस्ट हाउस के साथ ही पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस की अनुमति ले ली गई है। इसके अलावा खिलाड़ियों व उनके साथ आने वाले अटेंडेंट टीचर के लिए स्टेडियम परिसर में बने कमरों का प्रयोग किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के दौरान पूरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम स्टेडियम में मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed