{"_id":"65c7f86ea689e41d68045ab4","slug":"there-was-lathi-charge-between-the-two-sides-6-injured-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-108329-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, 6 घायल
Sun, 11 Feb 2024 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के दिलावपुर गांव में शुक्रवार शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। लाठी-डंडे के हमले में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दिलावपुर निवासी मो. जुनैद का आरोप है कि उसका भाई गांव के बाहर खड़ा था। इसी दौरान इस्माइलपुर निवासी शहजादे, शाहिद व इरशाद उसके भाई को गाली देने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर सभी ने उसे पीट दिया।
वहीं, मो. इरशाद का आरोप है कि मामूली बात को लेकर जुनैद ने साथियों के साथ मिल मारपीट की है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर शहजादे, शाहिद और मो. जुनैद व मो. तुफैल, खुर्शीद और अकरम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वृद्ध की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
पश्चिमशरीरा के गोराजू गांव के समीप शुक्रवार सुबह बाइक सवार की टक्कर से वृद्ध चंद्रशेखर मौर्य (70) की मौत हो गई थी। हादसे के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। देर शाम पुलिस ने मृतक चंद्रशेखर के बेटे धर्मेंद्र कुमार की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है।
किशोरी को पीटा, मुकदमा
चरवा कोतवाली के गुराई गांव की भगनी पत्नी रामदेव ने का आरोप है कि उसकी बेटी कविता को खेत से लौटते समय गांव के ही बराती, मामा, मोना, रतन आदि लोगों ने रोककर पीट दिया। इससे उसे चोटें आई हैं। भगनी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम प्रधान पर पिटाई का आरोप
कोखराज के नौढ़िया निवासी छेदीलाल ने कशिया पश्चिम में कपड़ा प्रेस करने का काम करते हैं। आरोप है कि एक ग्राम प्रधान ने उसे कपड़ा प्रेस करने के लिए दिया था। प्रेस करने के दौरान प्रधान का एक कपड़ा जल गया था। इससे नाराज प्रधान ने शनिवार को उसे पीट दिया। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
बच्चे संग महिला लापता, नकदी-जेवर भी ले गई
चरवा कोतवाली के एक गांव के एक युवक ने बताया कि 30 जनवरी को वह मजदूरी करने प्रयागराज चला गया था। इसी बीच उसकी पत्नी अपने छोटे बच्चे के साथ घर में रखे रुपये नकदी व सोने-चांदी के जेवरात लेकर कहीं चली गई। खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो शनिवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
घर से निकला युवक लापता
कोतवाली के घोसिया निवासी मो. साकिब ने बताया कि उसके छोटे भाई आरिफ (35) की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती है। आरिफ चार जनवरी की सुबह घर से निकला फिर लापता हो गया। हफ्ते भर तक उसकी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।