फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   There should not be cheating in UP board exam

यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल नहीं होनी चाहिए

Thu, 13 Feb 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
There should not be cheating in UP board exam
There should not be cheating in UP board exam - फोटो : KAUSHAMBI
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल नहीं होनी चाहिए
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक में डीएम ने चेताया
मंझनपुर। 18 फरवरी से प्रारंभ होने वाली बोर्ड परीक्षाओं का काउंट डाउन शुरू हो गया है। बुधवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कलक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों संग बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में नकल नहीं होनी चाहिए। चेताया कि परीक्षा में नकल मिली तो रासुका लगाया जाएगा। बताया कि जिले भर में धारा 144 लगा दी गई है। तीन जोनल, 16 सेक्टर व 77 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है।

डीएम ने सभी एसडीएम और सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेटों को क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों को भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कराने का निर्देश दिया। चेताया कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर यदि नकल की शिकायत मिली तो कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही संबंधित स्टैटिक मजिस्ट्रेटों पर रासुका लगाया जाएगा। स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा के बाद अपने सामने उत्तर पुस्तिकाएं सील कराएंगे। कहा कि केंद्रों की गतिविधियों के मॉनीटरिंग की व्यवस्था की गई है। इसके लिए उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों तथा प्रबंधकों को परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरा, डिवाइस समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया। कहा कि परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी व्यक्ति मोबाइल नहीं ले जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान किसी के पास मोबाइल मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम मनोज, एडिशनल एसपी अशोक कुमार सिंह, सभी एसडीएम, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा समस्त केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed