{"_id":"687d5418cf987c2e5c07f858","slug":"there-is-no-electricity-in-azad-nagar-area-for-last-five-days-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-128144-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: आजाद नगर मोहल्ले में पांच दिन से बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: आजाद नगर मोहल्ले में पांच दिन से बत्ती गुल
Mon, 21 Jul 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
आजाद नगर में टूटा पोल-संवाद
कस्बे के आजादनगर मोहल्ले में पांच दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है। बारिश में गिरा बिजली खंबा नहीं बदलने की वजह से समस्या हुई है। आपूर्ति बाधित होने से पेयजल किल्लत के साथ ही उमसभरी गर्मी में लोग रतजगा करने को मजबूर हो रहे हैं। प्रभावित लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
करारी के आजाद नगर मोहल्ले में पांच दिन पहले हुई तेज हवा और बारिश के दौरान रशीद अंसारी के घर के पास लगा बिजली का खंबा टूट गया था। इससे कई घरों की बत्ती गुल हो गई। मोहल्ले के इस्माइल, रसीद अहमद, नसीम, सगीर, सलमा बानो आदि लोगों ने बताया पोल टूटने से पांच दिन से बिजली नहीं आ रही है।
लोगों ने कहा, उमसभरी गर्मी में दिन तो किसी तरह गुजर जाता है। रात जाग कर गुजारनी पड़ती है। आपूर्ति बाधित होने से मोहल्ले में लगा सरकारी सबमर्सिबल भी नहीं चल रहा है। लोग पानी के लिए परेशान हैं। दूसरे के दरवाजे लोग पानी भरने जाते हैं। लोगों का मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहा है। एसडीओ व एक्सईएन के मोबाइल फोन पर कॉल की पर किसी ने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
-- -- -- --
आजादनगर मोहल्ले में खंबा नाला के पास लगा लगा था। वह दूसरा पोल लग पाना संभव नहीं है। लोहे का एंगल किसी के घर पर लगाकर बिजली की आपूर्ति की जा सकती है। जल्द ही कोई न कोई रास्ता निकाला जाएगा।-- अमर सिंह,जेई-करारी
विज्ञापन
करारी के आजाद नगर मोहल्ले में पांच दिन पहले हुई तेज हवा और बारिश के दौरान रशीद अंसारी के घर के पास लगा बिजली का खंबा टूट गया था। इससे कई घरों की बत्ती गुल हो गई। मोहल्ले के इस्माइल, रसीद अहमद, नसीम, सगीर, सलमा बानो आदि लोगों ने बताया पोल टूटने से पांच दिन से बिजली नहीं आ रही है।
विज्ञापन
लोगों ने कहा, उमसभरी गर्मी में दिन तो किसी तरह गुजर जाता है। रात जाग कर गुजारनी पड़ती है। आपूर्ति बाधित होने से मोहल्ले में लगा सरकारी सबमर्सिबल भी नहीं चल रहा है। लोग पानी के लिए परेशान हैं। दूसरे के दरवाजे लोग पानी भरने जाते हैं। लोगों का मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहा है। एसडीओ व एक्सईएन के मोबाइल फोन पर कॉल की पर किसी ने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
आजादनगर मोहल्ले में खंबा नाला के पास लगा लगा था। वह दूसरा पोल लग पाना संभव नहीं है। लोहे का एंगल किसी के घर पर लगाकर बिजली की आपूर्ति की जा सकती है। जल्द ही कोई न कोई रास्ता निकाला जाएगा।