{"_id":"668b21ba99b4bafed9032184","slug":"there-is-no-drainage-system-it-is-difficult-to-walk-due-to-dirt-in-the-streets-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-113702-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जल निकासी की व्यवस्था नहीं, गलियों में गंदगी से चलना हुआ दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जल निकासी की व्यवस्था नहीं, गलियों में गंदगी से चलना हुआ दुश्वार
Mon, 08 Jul 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 08 Jul 2024 04:46 AM IST
सार
फादिलाबाद में गंदगी की मुख्य वजह जलनिकासी की व्यवस्था का अभाव है। गांव के कप्तान, मोलू, हंसराज, संजय कुमार का कहना है कि गांव की गलियों में नाली का निर्माण नहीं किया गया है। घरों से आने वाला पानी रास्ते में ही इकट्ठा हो जाता है। इसकी वजह से आवागमन में दिक्कत होती है। जहां पर नालियां बनी भी हैं तो वह कूड़े से पटी हुई हैं।
विज्ञापन
फादिलाबाद गांव की गलियों में गंदगी का अंबार लगा है। संवाद
विस्तार
मूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र के बथुई ग्राम सभा के फादिलाबाद गांव की गलियों में गंदगी का अंबार लगा है। कहीं पर कीचड़ है तो कहीं नाली का पानी भरा है। ग्रामीणों का गलियों से निकलना दूभर हो गया है। तमाम शिकायतों के बाद भी समस्याओं की अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन
फादिलाबाद में गंदगी की मुख्य वजह जलनिकासी की व्यवस्था का अभाव है। गांव के कप्तान, मोलू, हंसराज, संजय कुमार का कहना है कि गांव की गलियों में नाली का निर्माण नहीं किया गया है। घरों से आने वाला पानी रास्ते में ही इकट्ठा हो जाता है। इसकी वजह से आवागमन में दिक्कत होती है। जहां पर नालियां बनी भी हैं तो वह कूड़े से पटी हुई हैं।
विज्ञापन
बलराम, राजकरन, हंसराज आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से छह माह पहले एक पुलिया बनवाई गई थी। काम इतना घटिया कराया गया कि दो महीने में ही टूट गई। इससे जलभराव की समस्या और भी अधिक बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर कई बार अफसरों से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
सभी सचिवों को आदेश दिया गया है कि ग्राम सभाओं के रास्ते और नालियों की साफ-सफाई जल्द से जल्द करवाई जाए। इसके बाद भी फादिलाबाद में ऐसी समस्याएं हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी। - संजय गुप्ता, बीडीओ, मूरतगंज