{"_id":"6f99e9101c91de2f479c10f0c494d3e2","slug":"then-began-to-drink-milk-in-doaba-nandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दोआबा में फिर दूध पीने लगे नंदी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोआबा में फिर दूध पीने लगे नंदी!
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 11 Jul 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो। कौशाम्बी में इन दिनों अजीब-अजीब अफवाहों-चर्चाओं का दौर चल रहा है। तीन दिनों तक सिल-बट्टे के अपने आप टांके जाने की अफवाह जिले भर में रही। शुक्रवार शाम से शिवमंदिरों में स्थापित नंदी के दूध पीने की चर्चा रही। मंझनपुर कोतवाली के बगल स्थित शिवमंदिर के अलावा तुर्तीपुर (करारी) भड़ेसर आदि कई गांवों में बने मंदिरों में भी लोग नंदी के दूध पीने का दावा करते रहे।
इन दोनों मंदिरों में तो नंदी को दूध पिलाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ भी घंटों लगी रही। भड़ेसर गांव की देवपति ने बताया कि उसके बेटे की ससुराल तुर्तीपुर में है। वहीं से फोन आया कि शिवमंदिर में बने नंदी दूध पी रहे हैं। उसका कहना है कि पहले तो उसे इसका विश्वास ही नहीं हुआ। पर, जब वह खुद कटोरी में दूध लेकर गांव में बने शिवमंदिर में गई और वहां नंदी को दूध पिलाया। उसका दावा है कि नंदी ने दूध पी लिया। इसके बाद तो यह घटना जंगल में आग की तरफ फैल गई। भड़ेसर गांव के रमाकांत मिश्र, पप्पू पांडेय, अनुराग, सनी, धर्मेंद्र शुक्ल, हरिओम पांडेय, शकुंलता देवी, पुष्पा देवी आदि ने भी दावा किया कि नंदी दूध पी रहे हैं। भड़ेसर गांव के बाद तो जिले के कई अन्य गांवों में भी लोग आसपास बने शिवमंदिरों में नंदी को दूध पिलाने में जुट गए। यह सिलसिला देर शाम तक जिलेभर में चलता रहा।