फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Then began mining in Yamuna

यमुना में फिर शुरु हुआ अवैध खनन

Sat, 18 Apr 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 18 Apr 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Then began mining in Yamuna
नेवादा। यमुना नदी के रूसहाई घाट पर शुक्रवार को एसडीएम चायल ने छापेमारी की। एसडीएम की यह दबिश नदी घाट पर बांध बनाकर मशीन से बालू खनन किए जाने की शिकायत पर हुई थी। हालांकि एसडीएम को घाट से खाली हाथ ही लौटना पड़ा है। दबिश की भनक लगते ही बालू माफिया जेसीबी और पुकलैंड मशीन लेकर भाग निकले।
विज्ञापन


दोआबा में अवैध बालू खनन का कारोबार एक बार फिर शुरू हो गया है। चायल तहसील क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के रहने वाले दयाराम, राजकुमार, रमेशचंद्र आदि ग्रामीणों का कहना है कि रूसहाई घाट पर यमुना पार के एक बालू माफिया द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। आरोप है कि यमुना में बांध बनाकर जेसीबी और पुकलैंड के माध्यम से रोजाना हजारों टन बालू खोदकर बेची जा रही है। जबकि यमुना उस पार के रहने वाले इस ठेकेदार को सेमरी घाट का पट्टा आवंटित किया गया है। फिर भी वह अपने आवंटित भूखंड पर खुदाई न करके रूसहाई घाट से बालू का अवैध खनन करा रहा है। लोगों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन


डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी चायल रजनीश मिश्रा को जांच और कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। एसडीएम ने शुक्रवार को रूसहाई घाट में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि दबिश से पहले माफिया जेसीब और पुकलैंड लेकर भाग निकले। इस दौरान एसडीएम ने यमुनाघाट पर अवैध बालू खनन की जांच-पड़ताल की। एसडीएम ने बताया कि वे अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को भेजेंगे। बता दें कि रूसहाई के साथ ही जिले के अन्य घाटों पर भी इसी तरह से चोरी छिपे अवैध बालू का खनन किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि बालू के इस काले कारोबार में स्थानीय पुलिस की भी मिलीभगत है। मामले में एसडीएम रजनीश मिश्र का कहना है कि बालू का अवैध खनन कतई नहीं होने दिया जाएगा। पकड़े जाने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed