फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Theft of five lakh rupees including cash and jewelery from six houses

Kaushambi News: छह घरों से नकदी-गहने समेत पांच लाख की चोरी

Fri, 09 Aug 2024 05:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 09 Aug 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Theft of five lakh rupees including cash and jewelery from six houses
सैनी कोतवाली के चकिया मजरा रामपुर धमावां गांव में बुधवार रात चोरों ने एक के बाद एक...छह घरों में धावा बोला। एक ही रात गांव के छह घरों में सेंध लगाकर नकदी-गहने समेत तकरीबन पांच लाख का सामान समेट ले गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर पीड़ितों से तहरीर ली।
विज्ञापन

चकिया मजरा रामपुर धमावां निवासी रोशनलाल बुधवार शाम रिश्तेदारी गया था। बताया कि घर पर पत्नी सुखदेई बेटी मानवी के साथ थी। सुखदेई खाना खाने के बाद दूसरे घर में जाकर सो गईं।
विज्ञापन

आधी रात को चोरों ने घर का ताला तोड़कर बॉक्स में रखे तीन हजार रुपये के साथ करीब ढाई लाख के गहने पार कर दिए।
इसके बाद चोर पड़ोसी अजय कुमार पाल के घर का ताला तोड़कर नकदी समेत करीब 50 हजार रुपये के गहने समेट ले गए। अजय दिल्ली में काम करते हैं। घर पर पत्नी कलावती अकेली थीं। इसी गांव में चोरों ने राकेश व महेश के घर में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाते-जाते चोरों ने पड़ोसी गांव चक ददरी के असलम व पुट्टी के घर पर भी सेंध लगाई, लेकिन चोर चोरी नहीं कर सके। बृहस्पतिवार सुबह चोरी के बारे में जानकारी मिलने के बाद पीड़ितों ने सूचना पुलिस काे दी।

पहुंची पुलिस मौका-मुआयना करने के बाद पीड़ितों से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सैनी के थानाध्यक्ष जयचंद्र शर्मा ने कहा कि घटनाओं का खुलासा जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed