फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The youth accused the inspector and constable of harassing him

Kaushambi News: युवक ने दरोगा और सिपाही पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

Fri, 17 Oct 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 17 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The youth accused the inspector and constable of harassing him
सरायअकिल कोतवाली के चित्तापुर गांव निवासी एक युवक ने रुपयों को लेकर पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसने रुपया देने से इन्कार करने पर बृहस्पतिवार को पिता को हिरासत में लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी समेत उच्चाधिकारियों से शिकायत कर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चित्तापुर गांव निवासी रोविंद कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उस वक्त सनोज, सागर, सुमित और रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। उस झगड़े से रोविंद के परिवार का कोई संबंध नहीं है। जबकि थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक और सिपाही आए दिन उसके घर जाकर 40 हजार रुपये की मांग करता है। रुपये न देने पर उसी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे थे। बृहस्पतिवार को भी वह दोनों उसके घर रुपये मांगने पहुंचे।
विज्ञापन

पिता सिकंदर के इन्कार करने पर उन्हें पकड़ ले गए। पीड़ित ने एसपी समेत उच्चाधिकारियों से शिकायत कर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस संबंध में सीओ अभिषेक सिंह का कहना है कि शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर पीटने का लगाया आरोप

मंझनपुर कोतवाली के गौसपुर टिकरी गांव के एक परिवार का आरोप है कि करीब एक सप्ताह पहले टेवां चौकी पुलिस उनके घर से कक्षा छह व आठ में पढ़ने वाले बच्चोंं को उठा ले गई। पुलिस ने बच्चों पर चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट की है। उन्होंने इसकी शिकायत एसपी से करने का दावा किया है। वहीं पुलिस ने इस मामले की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed