फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The young woman lives hanging by noose

फंदे से लटक युवती ने दी जान

Thu, 02 Jul 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 02 Jul 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
पइंसा। कोतवाली क्षेत्र के हकीमपुर गांव में बुधवार दोपहर फंदे से लटक युवती ने जान दे दी। युवती का शव घर के भीतर बंद कमरे में लटकता मिला। खेत से घर लौटे परिजन बेटी का शव देख सन्न रह गए। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए लाश को जला दिया। चर्चा है कि सौतेली मां की यातना से आजिज आकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली क्षेत्र के हकीमपुर गांव निवासी सुरेश कुमार किसान है। बुधवार को वह घर के अन्य सदस्यों के साथ खेत पर काम करने गया था। घर पर उसकी बड़ी बेटी लालती देवी (19) घरेलू कामकाज निपटा रही थी। दोपहर करीब एक बजे परिजन घर लौटे तो लालती का शव कमरे के भीतर फंदे से लटक रहा था। बेटी की लाश देख परिजन सन्न रह गए।
विज्ञापन


 बताया जा रहा है कि सुरेश की पहली बीवी की मौत हो चुकी है। एक साल पहले वह दूसरी पत्नी लाया। लालती की सौतेली मां से जेवर आदि को लेकर आए दिन झड़प होती रहती थी। बुधवार सुबह भी दोनों के बीच तीखी नोक-झोंक हुई थी। चर्चा कि सौतेली मां की यातना से आजिज आकर ही युवती ने आत्मघाती कदम उठाया है।  परिजनो ने बिना पुलिस को सूचना दिए युवती के शव को जला दिया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मामले में कोतवाली प्रभारी ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed