फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The young sister summon villagers hoop

बहन को बुलाने गए युवकों को ग्रामीणों ने घेरा

Sun, 31 May 2015 01:59 AM IST
kausambi
kausambi Updated Sun, 31 May 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
नेवादा(कौशाम्बी)। डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद में जुगराजपुर गांव के युवक और उसके दोस्त को नंदौली का पुरवा के लोगों ने मारने के लिए घेर लिया था। ग्रामीणों के हमले से बचने के लिए दोनों युवक रिश्तेदार के घर में छिप गए। सूचना पर आई पुलिस ने युवकों को सुरक्षित उनके घर भेजा। घटना को लेकर भुक्तभोगी युवक सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के जुगराजपुर गांव निवासी राजू की बहन की शादी नंदौली का पुरवा गांव में हुई है। 24 मई को शादी थी। शादी की रात शराब के नशे में धुत कुछ बरातियों से उसके घरवालों का विवाद हो गया था। कहासुनी होती देख गांव के लोगों ने समझा-बुझाकर किसी तरह से मामला शांत कराया था। शनिवार को राजू अपने दोस्त सुशील के साथ बहन को विदा कराने के लिए उसकी ससुराल नंदौली का पुरवा गांव गया था। उसके बहन के घर आने की खबर लगते ही गांववालों ने उसे मारने के लिए घेर लिया।
विज्ञापन


 जैसे ही युवक घर के बाहर निकले। गांव के कुछ युवकों ने उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। चीखते-चिल्लाते दोनों युवक बहन के घर में घुस गए। बताया जाता है कि घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लेने के बाद भी ग्रामीण घर के बाहर जम रहे। साथ ही वे इन युवकों को मारने की धमकियां भी दे रहे थे। ग्रामीणों का यह उत्पात देखकर किसी घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को भगाते हुए युवकों की जान बचाई। एसएचओ रज्जन लाल तिवारी ने बताया कि बारात के दौरान हुई हाथापाई को लेकर युवकों पर हमले का प्रयास किया गया था। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed