फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The young man who went to meet his girlfriend was tied to the tree and beaten

प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेड़ से बांधकर पीटा

Mon, 11 Nov 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
The young man who went to meet his girlfriend was tied to the tree and beaten
प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेड़ से बांधकर पीटा
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात हुई घटना, नहीं की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। इलाके के एक गांव में शनिवार रात प्रेमिका से मिलने गए एक युवक की ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पिटाई की। अधमरा करने के बाद परिजनों की मिन्नत पर छोड़ दिया। स्थानीय पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है।

पश्चिमशरीरा इलाके के एक गांव में रहने वाले एक युवक का पड़ोसी गांव की एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने-जुलने पर पहरा लगा दिया। लड़की के घर वालों ने उसकी शादी तय कर दी। तमाम पाबंदियों के बाद भी शनिवार रात फोन पर बातचीत के बाद युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया। वहां युवती के परिजनों व ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। पहले हाथ और फिर पेड़ से बांधकर लाठी-डंडे से पीटा। खबर पाकर आरोपी युवक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। उनकी मिन्नत करने के बाद युवक को पुलिसिया कार्रवाई किए बिना छोड़ दिया गया। मामले में पश्चिमशरीरा एसओ योगेश तिवारी का कहना है कि उनसे किसी ने शिकायत नहीं की है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed