फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The young man who reached his girlfriend's in-laws' house was tied to a cot and beaten

कौशांबी : युवक पर बरसती रहीं लाठियां, खड़े-खड़े देखती रही भीड़, बचाने आई प्रेमिका को भी पीटा

Sun, 10 Sep 2023 07:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Sep 2023 07:07 PM IST
सार

फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बढ़इयापुर में युवक जसवंत सिंह की बेरहमी से पिटाई का मंजर कई ग्रामीणों ने देखा। पुलिस का कहना है कि जिस वक्त प्रेमिका की ससुराल में उसके पिता और भाई युवक को खंभे से बांध कर पीट रहे थे, उस वक्त वहां पर गांव के तमाम लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
The young man who reached his girlfriend's in-laws' house was tied to a cot and beaten
पिटाई से युवक की मौत के बाद छानबीन करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रेमिका की ससुराल में जिस वक्त युवक को खंभे में बांधकर लाठियां बरसाई जा रही थी, उस वक्त वहां पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। सब खड़े-खड़े युवक की पिटाई का तमाशा देखते रहे, लेकिन बचाने कोई नहीं आया। फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बढ़इयापुर में युवक जसवंत सिंह की बेरहमी से पिटाई का मंजर कई ग्रामीणों ने देखा।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि जिस वक्त प्रेमिका की ससुराल में उसके पिता और भाई युवक को खंभे से बांध कर पीट रहे थे, उस वक्त वहां पर गांव के तमाम लोग मौजूद थे। आरोपी युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाते रहे, लेकिन किसी ने बीचबचाव की हिम्मत नहीं दिखाई। प्रेमिका जब उसे बचाने आई तो आरोपियों ने उसे भी जमकर पीटा। इसके बाद वह अपनी जान बचाकर घर के अंदर भाग गई। वहीं से वह रोती, चीखती और चिल्लाती रही। प्रेमी को छोड़ने की गुहार लगाती रही।

विज्ञापन

पति रहता है बाहर, ससुर भी नहीं था

सैनी के प्रभारी थानाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने बताया कि युवती का पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहता है। यहां पर वह अपने ससुर और दो छोटे देवरों के साथ रहती है। शनिवार की रात ससुर भी कहीं अपनी रिश्तेदारी में गया था। इसी बीच युवती ने प्रेमी को बुला लिया। तभी वहां के लोगों को इसका पता चल गया और सूचना युवती के मायके में दे दी।

प्रेम-प्रसंग के खिलाफ थे दोनों परिवार

कोखराज कोतवाली के गरीब का पुरवा निवासी राम सिंह सब्जी का व्यापार करते हैं। उनका बेटा जसवंत भी इसमें उनका साथ देता था। उसकी मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। जसवंत की मां कुसुम देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। ग्रामीणों का कहना है कि कई साल से जसवंत का गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन दोनों के ही परिजन इसके रिश्ते के खिलाफ थे। कई बार युवक को समझाया भी गया, इसके बाद भी दोनों को मिलना-जुलना बंद नहीं हुआ। इसी पर युवती के परिजनों फतेहपुर में उसकी शादी कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed