{"_id":"8af6a35063894c742d957f4bb6ea034e","slug":"the-young-man-had-bled-to-sister-in-law-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने बहन-बहनोई को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने बहन-बहनोई को किया लहूलुहान
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 29 Jun 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवादा (ब्यूरो)। बंटवारे को लेकर लड़ रहे भाइयों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे बहन-बहनोई को ही युवक ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार पर दौड़े लोगों ने मारपीट शांत कराई। युवक की पिटाई से घायल दंपती को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जख्मी बहन की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इलाहाबाद के होलागढ़ थाना क्षेत्र के अगिरिहन गांव के विद्यासागर शुक्ल की ससुराल सरायअकिल के बुआराम का पुरा गांव के जयप्रकाश के यहां है। दो साल बाद वह शनिवार को बीवी और बच्चों के साथ ससुराल आया था। इधर, घर में बहन-बहनोई सभी मौजूद थे। इसी दौरान रविवार की सुबह जय प्रकाश और उसके छोटे भाई ओम प्रकाश के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान सगे भाईयों के बीच मारपीट हो गई। यह देख उसकी बहन और बहनोई बीच बचाव करने पहुंच गए। आरोप है कि बीच बचाव करने से झल्लाए जय प्रकाश ने बहन और बहनोई की ही बेरहमी से पिटाई कर दी।
चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पड़ोसी भी सन्न रह गए। लोगों ने मौके पर पहुंचकर मारपीट शांत कराई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर जयप्रकाश बहन-बहनोई को जान से मारने की धमकी देेते हुए वहां से चला गया। पिटाई से जख्मी बहन-बहनोई को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही घायल बहनोई ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ सरायअकिल रज्जन लाल ने बताया कि जमीन बंटवारे के विवाद में मारपीट हुई है। रिश्तेदार को युवक ने बेवजह पीटा है। हमलावर की तलाश की जा रही है।