{"_id":"6c72bd1d87c442cf9312a4e5c5718e70","slug":"the-young-man-brutally-beaten-in-a-land-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में युवक को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में युवक को बेरहमी से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Mon, 01 Jun 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
पिंडरा (ब्यूरो)। करारी कोतवाली के बरई बंधवा गांव में रविवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर मां-बेटे ने युवक की पिटाई कर दी। इससे युवक को गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
करारी कोतवाली के बरई बंधवा गांव निवासी अमर सिंह पुत्र रामदुलारे ने बताया कि पड़ोसी लालू से उसका काफी दिनों से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। आरोप है कि रविवार की सुबह इसी विवाद को लेकर लालू उसे गाली गलौज दे रहा था। विरोध करने पर लालू और उसकी मां वंदना ने मिलकर उसे पीटना शरू कर दिया। शोर सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने करारी कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। एसओ धनंजय वर्मा ने बताया कि आरोपी लालू और उसकी मां वंदना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।