{"_id":"690cfed655c13c692908b0e5","slug":"the-womans-funeral-took-place-under-police-surveillance-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-132142-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पुलिस की निगरानी में महिला का हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पुलिस की निगरानी में महिला का हुआ अंतिम संस्कार
Fri, 07 Nov 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी ब्लॉक के गुरौली गांव की एक महिला की बुधवार को इलाज के दौरान मौत होने के बाद दूसरे दिन उसका अंतिम संस्कार पुलिस की निगरानी में कराया गया। परिजन पहले शव को सड़क पर रखकर कनैली मेला मैदान मार्ग पर जाम लगाने की तैयारी में थे लेकिन पुलिस ने स्थिति संभाल ली।
कमलावती (27) पत्नी स्व. रंजीत निवासी गुरौली को मंगलवार को तेज बुखार की शिकायत पर सरायअकिल क्षेत्र के कनैली मेला मैदान मार्ग स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को परिजन शव के साथ सड़क जाम करने पहुंचे। इसबीच थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह और गुरौली चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। इसके बाद गांव में ही अंतिम संस्कार कराया गया। इस मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुक्तेश द्विवेदी ने बताया कि संबंधित अस्पताल पर नोटिस चस्पा कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।