{"_id":"62768107daf9022f80068156","slug":"the-woman-was-charged-with-theft-ruthlessly-beaten-up-kaushambi-news-ald332483761","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का इल्जाम लगाकर महिला को करंट छुआकर बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का इल्जाम लगाकर महिला को करंट छुआकर बेरहमी से पीटा
विज्ञापन
चोरी के इल्जाम में पिटाई से जख्मी सुमन
- फोटो : KAUSHAMBI
चोर वैवाहिक समारोह में साफ-सफाई व बर्तन धुलने गई महिला को आयोजक के बेटे ने चोरी का इल्जाम लगाकर बेरहमी से पीटा। महिला को करंट लगाकर जबरन चोरी का जुल्म कुबूल कराया गया और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। शनिवार को बेटी के साथ पुलिस ऑफिस पहुंची पीड़िता ने अपने शरीर के जख्म दिखाए तो पुलिस वालों का भी कलेजा कांप गया। एसपी के नहीं मिलने के कारण महिला दफ्तर में अपना प्रार्थना पत्र देकर लौट गई।
भरवारी के नेहरू नगर की रहने वाली सोनम देवी ने बताया कि उसके परिवार की आर्थिक स्थित ठीक नहीं है। मां सुमन देवी वैवाहिक आयोजन वाले घरों में झाड़ूू-पोछा व बर्तन धुलने का काम करती है। एक मई को मूरतगंज में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम के लिए सुमन को बुलाया गया था। पांच मई तक सुमन ने वहीं रहकर झाड़ू-पोछा किया।
काम समाप्त होने के बाद सुमन पांच मई को घर आ गई। सोनम का आरोप है कि छह मई को आयोजनकर्ता का बेटा अपने साथी के साथ घर आया और जबरन सुमन को मूरतगंज ले गया। वहां उस पर 60 हजार रुपये चोरी का आरोप लगाते हुए बेरहमी से पीटा गया। यातनाओं का दौर यहीं समाप्त नहीं हुआ। करंट लगाकर भी उस पर जबरिया चोरी की बात कुबूल करने का दबाव बनाया गया। इसका वीडियो भी बनाकर वायरल किया गया। आरोप है कि पिटाई में उसकी मां की हालत बिगड़ गई तो उसे कोखराज थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
वहां पर भी जबरन चोरी की बात स्वीकार करने का दबाव बनाया गया। सोनम के मुताबिक पुलिस ऑफिस में एसपी नहीं थे। बताया गया कि वह मंत्री के कार्यक्रम में हैं। दफ्तर में एक दरोगा ने प्रार्थना पत्र लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।