{"_id":"86a0485914d0a363e19a8814e8d975b5","slug":"the-woman-tried-to-rape-the-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार गई युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार गई युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 10 Jul 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल(ब्यूरो)। पुरामुफ्ती इलाके में बृहस्पतिवार की शाम बाजार से घर लौट रही युवती के साथ बाइक सवार युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। सुनसान इलाके में बाइक रोक युवक उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। पड़ोसी की हरकतें देख युवती चीखने-चिल्लाने लगी। युवती के शोर मचाने पर युवक धमकी देते हुए बाइक लेकर भाग निकला। घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। तहरीर लेने के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
पुरामुफ्ती इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती बृहस्पतिवार को स्थानीय बाजार सब्जी की खरीदारी करने गई थी। बताया कि वह बाजार से जैसे ही कुछ दूरी पर पहुंची तभी पीछे से आया बाइक सवार पड़ोसी युवक उसे रोक लिया और सुनसान इलाका देख जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। युवक की हरकत देख युवती खुद को बचाते हुए शोर मचाने लगी। इस पर वह मनचला युवक कहीं भी शिकायत पर धमकी देते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी युवती घर पहुंची और पड़ोसी युवक की करतूत परिजनों को बताई। युवक की हरकतों का उलहना देने के बाद परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित पिता से तहरीर लेने के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। एसओ ने बताया कि युवती के साथ छींटाकशी की बात सामने आ रही है। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।