फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The woman constable's husband committed suicide by hanging himself in the government residence

Kaushambi News: सरकारी आवास में महिला आरक्षी के पति ने फंदे पर लटक दी जान

Sat, 26 Jul 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 26 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The woman constable's husband committed suicide by hanging himself in the government residence
मृतक बलराज सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : फाइल फोटो
भरवारी। कोखराज थाना परिसर में बने सरकारी आवास में महिला हेड कांस्टेबल से झगड़ा कर पति फंदे से लटक गया। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कानूनी औपचारिकता पूरी की।
विज्ञापन

कानपुर के कोयला नगर निवासी अनीता देवी कोखराज थाना में हेड कांस्टेबल हैं। वह 50 वर्षीय पति बलराज, बेटा आदित्य प्रताप व अभय प्रताप के साथ थाना परिसर में बने सरकारी आवास में रहते हैं। जबकि, सबसे बड़ा बेटा ऋषि प्रताप कानपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है। अनीता ने बताया कि पति बलराज कोई काम नहीं करता था। नशे की लत को लेकर अक्सर झगड़ा होता था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद बलराज अपने कमरे में चला गया। अनीता ने दरवाजा खोलने के लिए तो उसने इन्कार कर दिया। इस बीच दरवाजे की दरार से झांका तो बलराज फंदा गले में डालकर लटक रहा था। चीखने-चिल्लाने पर परिसर में रह रहे अन्य पुलिस कर्मी आ गए। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो बलराज फंदे पर तड़प रहा था। उसे नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि नशे न करने को लेकर आए दिन महिला आरक्षी से उसके पति का झगड़ा हुआ करता था। झगड़े के बाद पति ने खुदकुशी की है। जानकारी होने पर परिवार वाले भी आ गए हैं। किसी का कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed