फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The wheel of development will run in Bharwari with Rs 16.78 crore

Kaushambi News: भरवारी में 16.78 करोड़ से दौड़ेगा विकास का पहिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The wheel of development will run in Bharwari with Rs 16.78 crore
भरवारी नगर पालिका परिषद कार्यालय में बोर्ड की बैठक को प्रदर्शन करते सभासद। स्रोत: विभाग
स्थानीय नगर पालिका परिषद के आंबेडकर भवन में शनिवार दोपहर में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें 16.78 करोड़ की लागत वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव रखा गया। नगर प्रशासन अब इसका एस्टीमेट तैयार कर डीएम को भेजेगा। डीएम की स्वीकृति मिलने के बाद नगर के वार्डों में विकास कार्य प्रारंभ कराए जाएंगे।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष कविता पासी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईओ रामसिंह ने बताया कि नगर पालिका को मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 10 करोड़, पं. दीनदयाल नगर विकास योजना के तहत 6.78 करोड़ के तहत मिलने हैं। इसके सापेक्ष बैठक में विभिन्न वार्ड सभासदों ने पेयजल व सड़क निर्माण के 14-14 और नाला व नाली निर्माण के लिए 12 और पेयजल पाइप लाइन विस्तार के 13 प्रस्ताव रखे।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बैठक में सदस्यों द्वारा रखे गए प्रस्ताव पर बोर्ड ने सहमति जताई है। अध्यक्ष ने कहा कि सभी प्रस्तावों का एस्टीमेट तैयार कराकर शीघ्र ही डीएम को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद सभी 25 वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे। बैठक में सभासद सूरज भान यादव, विक्रम सिंह, वीरेंद्र गौतम सहित 16 सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पुराने कार्यों की जानकारी मांगने पर बैठक छोड़कर चले गए ईओ और अध्यक्ष
बैठक में सभासदों ने नगर पालिका क्षेत्र में पुराने प्रस्तावों पर हुए कार्यों की जानकारी मांगी। जिस पर अध्यक्ष कविता पासी और ईओ रामसिंह ने कहा कि नव निर्मित कार्यालय में बोर्ड की पहली बैठक में विकास कार्यों का प्रस्ताव दीजिए।
सभासदों ने सवाल उठाया कि जब वार्डों में होने वाले कार्यों की जानकारी नहीं मिलेगी तो फिर बैठक का क्या औचित्य है? इस दौरान सदस्यों ने बैठक की वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू की।

इस पर अध्यक्ष और ईओ ने विरोध करते हुए कहा कि वीडियो रिकॉर्डिंग करना सदन की बैठक की अवहेलना माना जाएगा। इसके बाद ईओ और अध्यक्ष बैठक से चले गए। इससे नाराज सभासदों ने नगर पालिका कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed