{"_id":"69f654ed644eeb64490c1c65","slug":"the-wedding-procession-was-to-arrive-in-the-evening-but-the-girl-and-her-lover-disappeared-in-the-morning-kaushambi-news-c-261-1-pr11022-140647-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शाम को आनी थी बरात, सुबह प्रेमी के साथ युवती लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शाम को आनी थी बरात, सुबह प्रेमी के साथ युवती लापता
Sun, 03 May 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 03 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
सैनी क्षेत्र में शादी के दिन सुबह नकदी और जेवरात लेकर युवती अपने प्रेमी के साथ लापता हो गई। मामले में युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
एफआईआर के मुताबिक एक महिला ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी की एक मई को बारात आनी थी। उसी दिन सुबह करीब छह बजे वह शौच के लिए घर से निकली, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो जानकारी मिली कि गांव का ही युवक विवेक उसे अपने साथ लेकर सैनी चौराहे की ओर गया है।
आरोप है कि युवक की मां से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका बेटा युवती को अपने साथ ले कर गया है। परिजनों के मुताबिक, युवती घर से कुछ जेवरात और करीब 15 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई है।