फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The wall collapsed , crushing the worker 's death

दीवार ढही, दबने से मजदूर की मौत

Sat, 04 Jul 2015 01:13 AM IST
kausambi
kausambi Updated Sat, 04 Jul 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
The wall collapsed , crushing the worker 's death
चायल (कौशाम्बी)। बारिश की सीलन के कारण शुक्रवार की सुबह असरावल खुर्द गांव में एक कच्चे मकान की दीवार जमींदोज हो गई। मलबे में दबने से पड़ोसी युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीररूप से घायल हो गया। मौत से दुखी पीड़ित परिवार के लोग हादसे के लिए पड़ोसी को कसूरवार ठहराते हुए उसकी पिटाई करने पर आमादा हो गए थे। हालांकि पुलिस समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


 पिपरी थाना क्षेत्र के असरावलखुर्द गांव का राकेश कुमार (22) पुत्र अमर सिंह मजदूरी करता था। शुक्रवार की सुबह वह पड़ोसी राजेन्द्र प्रसाद पुत्र राम अवतार के साथ यमुना घाट पर ट्रकों में बालू लोड करने के लिए जा रहा था। जैसे ही दोनों गांव के सराफत अली उर्फ लल्लू के घर के बगल से गुजरे, तभी लल्लू के कच्चे मकान की दीवार भरभराकर मजदूरों के ऊपर गिर ही पड़ी। दोनों युवक मलबे में दब गए। हादसे से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


चीख-पुकार पर मौके पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई। लोग मलबा हटाने में जुटे। करीब घंटे भर की मेहनत के बाद गांववाले मलबा हटाकर दोनों मजदूरों को बाहर निकल सके। हालांकि जब तक लोग मलबे में दबे मजदूूरों को बाहर निकालते, राकेश की सांसें थम चुकी थी जबकि राजेंद्र जिंदा था। आनन-फानन में ग्रामीणों ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, राकेश की मौत होने की भनक लगते ही परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। इतना ही नहीं उसकी मौत से  दुखी परिजनों का गुस्सा भी फूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोग हादसे के लिए पड़ोसी शराफत को कसूरवार ठहराते हुए उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गए। हालांकि मामला बढ़ता, इससे पहले मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। सीओ चायल आलोक कुमार मिश्र ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संदर्भ में सीओ ने बताया कि कच्ची मिट्टी की बनी दीवार जर्जर हो गई थी। बारिश की सीलन के कारण ही दीवार गिरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed