{"_id":"9bcc1162e5495c3b599330975429afb6","slug":"the-wall-collapsed-crushing-the-old-woman-killed-in-wreck-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार ढही, मलबे में दबने से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार ढही, मलबे में दबने से वृद्धा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 11 Jul 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल (ब्यूरो)। बारिश की सीलन से शुक्रवार की शाम बलीपुर टाटा गांव में एक मकान की दीवार जमींदोज हो गई। मलबे में दबने से पड़ोस में रहने वाली वृद्घा की मौत हो गई। घटना के समय वृद्धा खेत की ओर जा रही थी। हादसे से गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर जुटे लोगों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। जांच के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्धा की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
कौशाम्बी में शुक्रवार की दोपहर से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसी रिमझिम बरसात के बीच शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव की राजकुमारी (70) पत्नी गुलाबचंद्र खेत की ओर जा रही थी। इस दौरान जैसे ही वह पड़ोसी बाबूलाल के घर के बगल से गुजरी तभी तभी उसके मकान की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में वृद्धा दब गई। दीवार गिरने की आवाज और मलबे में वृद्धा के दब जाने की घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। ग्रामीण मलबा हटाने में जुटे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद लोग वृद्धा को मलबे से बाहर निकाल सके।
हालांकि जब तक उसे बाहर निकाला जाता उसकी मौत हो चुकी थी। गांववालों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई वृद्धा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।