{"_id":"606cb18a8ebc3ed833001056","slug":"the-villagers-chose-the-young-man-in-the-chaupal-kaushambi-news-ald3035176104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने चौपाल में चुना युवक को प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने चौपाल में चुना युवक को प्रधान
विज्ञापन
The villagers chose the young man in the chaupal
- फोटो : KAUSHAMBI
प्रयागराज सदर तहसील के नवगठित ब्लॉक भगवतपुर में फूलनगर उर्फ फुलवा गांव में लोगों ने युवा उम्मीदवार शनि यादव को निर्विरोध प्रधान चुन लिया है। सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन तक किसी ने उनके विरोध में पर्चा नहीं दाखिल किया है। यह फैसला गांव में चौपाल लगाकर आम सहमति से लिया गया। शनि यादव के निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने जाने पर गांव के लोगों ने खुशी जाहिर की।
प्रयागराज के फूलनगर उर्फ फुलवा गांव में युवा उम्मीदवार शनि यादव ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। यह नामांकन का अंतिम दिन था। अंतिम दिन तक गांव के किसी भी व्यक्ति ने शनि यादव के विरोध में पर्चा दाखिल नहीं किया। इससे शनि यादव का निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना जाना तय हो गया। निर्विरोध प्रधान चुने जाने पर गांव के लोगों और शनि यादव सहित उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार किया। जिले में इस तरह का पहला चुनाव अब तक देखने को मिला है। जिसमें गांव के लोगों ने आम राय बनाकर अपना प्रतिनिधि चुना और विपक्ष में किसी को उतरने का मौका तक नहीं दिया।
वर्ष 2005 में शनि के दादा चुने गए थे निर्विरोध ग्राम प्रधान
फूलनगर फुलवा से ग्राम प्रधान के निर्विरोध चुने जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी वर्ष 2005 में शनि यादव के दादा राम भवन को ग्रामीणों ने निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना था। दादा के बाद पौत्र के निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए।
विज्ञापन
अधिकारिक घोषणा बाकी
भगवतपुर विकास खंड के फूलनगर फुलवा गांव में निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने जाने वाले शनि यादव को लेकर आधिकारिक घोषणा बाकी है। खंड विकास अधिकारी भगवतपुर विनोद त्रिपाठी का कहना है कि निर्वविरोध चुने गए ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। नामांकन पत्रों की वापसी होने के बाद ही इनकी घोषणा की जाएगी।
आचार संहिता उल्लंघन में फंसे जिपं, प्रत्याशी
प्रयागराज जिले के वार्ड नंबर 48 की सीट से जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी नेपाल सिंह पटेल के खिलाफ पूरामुफ्ती पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। प्रत्याशी पर आरोप है कि बिना परमिशन वह लाव लश्कर लेकर चुनाव प्रचार कर रहे थे। इंस्पेक्टर पूरामुफ्ती रमेश सिंह पटेल का कहना है कि जिला
पंचायत सदस्य के प्रत्याशी समेत उनके 12 समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ प्रत्याशी नेपाल सिंह पटेल और उनके समर्थकों ने सत्तापक्ष पर आचार संहिता के उल्लंघन के नाम पर पुलिस द्वारा उत्पीड़न कराने का आरोप लगाया है।

The villagers chose the young man in the chaupal- फोटो : KAUSHAMBI