फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The VHP got a cattle van loaded with cattle being transported to a gaushala cow shelter stopped

Kaushambi News: गोशाला ले जा रही गोवंश से भरी कैटल वैन को विहिप ने रुकवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The VHP got a cattle van loaded with cattle being transported to a gaushala cow shelter stopped
गाड़ी लदे गोवंश को विहिप वालों ने रोका। स्रोत: विहिप - फोटो : samvad
क्षेत्र में शुक्रवार रात गोशाला के गोवंशों को दूसरी गोशाला ले जा रही एक कैटल वैन को विहिप कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। चालक के पास स्थानांतरण संबंधी दस्तावेज नहीं मिलने पर कार्यकर्ता वाहन को करारी कोतवाली ले गए, जहां अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति स्पष्ट की।
विज्ञापन

करारी कस्बे के गुलाम नूर का पूरा गांव के पास शुक्रवार रात करीब आठ बजे गोशाला के गोवंशों से भरी एक कैटल वैन को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। चालक से गोवंशों के स्थानांतरण से संबंधित प्रपत्र मांगे गए, लेकिन कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर कार्यकर्ता वाहन को करारी कोतवाली ले गए। सूचना पर पुलिस और पशुपालन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कौशाम्बी ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर म्योहर स्थित सरकारी गोशाला से 10 छोटे-बड़े गोवंशों को बिंदाव की सरकारी गोशाला में स्थानांतरित किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्वीकार किया कि चालक के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं थे, जिससे गलतफहमी की स्थिति बन गई। सीवीओ ने करारी कोतवाली पहुंचकर विहिप पदाधिकारियों को पूरी जानकारी दी और बताया कि गोवंशों का परिवहन सरकारी व्यवस्था के तहत किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कैटल वैन कोतवाली परिसर में खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed