फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The use of public land occupied tension

सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर कब्जे से तनातनी

Fri, 06 Nov 2015 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 06 Nov 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कस्बे के नयानगर मोहल्ले में सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर कब्जे को लेकर तनातनी बनी हुई है। जमीन कब्जा करके उसमें भवन निर्माण से लोगों का बृहस्पतिवार को गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। डीएम को शिकायतीपत्र देकर जमीन की पैमाइश और उसके कब्जामुक्त कराने की मांग की। अनदेखी पर लोगों ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


नगर पंचायत मंझनपुर के नयानगर मोहल्ला निवासी संतलाल, जगरूप, हुबलाल, सुरेश कुमार, दिनेश कुमार, महेश कुमार, गुड़िया देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, राजेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, संगीता देवी, केसन लाल, लक्ष्मन प्रसाद, केसिया देवी आदि ने बताया कि उनके मोहल्ले में सार्वजनिक उपयोग के लिए 4 बीघा 5 बिस्वा जमीन है। भू-अभिलेखों में भी यह जमीन सार्वजनिक उपयोग के नाम पर दर्ज है।
विज्ञापन


इसके बाद भी कस्बे के ही कुछ लोगों ने इसमें कब्जा कर लिया है। इसी कब्जा की गई जमीन पर अब मकान का निर्माण कराया जा रहा है। विरोध करने पर कब्जेदार झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर मकान निर्माण के लिए नींव खुदाई होती देख मोहल्लेवाले विरोध करने पहुंचे, तो कब्जेदारों ने उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोग नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और हुंकार भरी। डीएम को शिकायतीपत्र देकर जमीन की जांच कराकर उसे खाली कराने और कब्जेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। डीएम ने एसडीएम मंझनपुर को प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed