फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The two young men thrown into the Ganges

गंगा में समा गए दो युवक

Fri, 19 Jun 2015 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Fri, 19 Jun 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
 मंझनपुर (ब्यूरो)। कौशाम्बी में बृहस्पतिवार को गंगा में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। पहली घटना कड़ा के कुबरी घाट और दूसरी कोखराज के सिहोरी घाट पर हुई। गंगा में डूबने वालों में पंजाब के कपूरथला गांव का भी एक युवक शामिल रहा। वह दो दिन पहले ही अपनी ससुराल गोतनी (प्रतापगढ़) आया था। पुलिस ने हादसों की जानकारी पीड़ित परिवार और रिश्तेदारों को देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पंजाब के कपूरथला जिले के प्रेमपुरा गांव का ओमकार (33) पुत्र मोहनलाल की ससुराल प्रतापगढ़ जनपद के गोतनी गांव में है। ओमकार मंगलवार को ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। बृहस्पतिवार की सुबह वह रिश्तेदारों के साथ कड़ा देवी धाम दर्शन के लिए निकला था। इस दौरान गंगा किनारे आने के बाद तीखी धूप से बचने के लिए उसने पुल के बजाय नदी तैर कर पार करने का फैसला किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही वह नदी की मध्य धारा में पहुंचा पानी गहरा होने के कारण डूबने लगा। युवक को डूबते देख घाट किनारे मौजूद लोग चीखने-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर घाट के मल्लाह और गोताखोर उसे बचाने के लिए नदी में कूदे। हालांकि जब तक लोग उसके पास पहुंचते वह नदी में समा चुका था।
विज्ञापन


गोताखोरों ने घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह नदी से उसका शव निकाला। युवक के मौत की खबर सुनते ही ससुराल के लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची देवीगंज चौकी पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से ससुराल में कोहराम मचा है। इसी तरह से कोखराज कोतवाली क्षेत्र के मकदूमपुर काजी गांव का सनी (22) पुत्र राकेश कुमार बृहस्पतिवार की सुबह मलमास पर्व पर गंगास्नान के लिए सिहोरी घाट गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में डूबने लगा। युवक को नदी में डूबते देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। चीख-पुकार पर जुटे लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब दो घंटे बाद सनी की भी लाश गोताखोरों ने नदी से बाहर निकाली। युवक की मौत से घर-परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed