{"_id":"667c9e3bd641bf109e0350c4","slug":"the-trailer-was-in-speed-when-the-speed-suddenly-increased-in-the-slope-an-accident-happened-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-113294-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: स्पीड में था ट्रेलर, ढलान में अचानक रफ्तार बढ़ी तो हो गया हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: स्पीड में था ट्रेलर, ढलान में अचानक रफ्तार बढ़ी तो हो गया हादसा
Thu, 27 Jun 2024 04:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार तड़के हुए दर्दनाक हादसे की वजह रफ्तार थी। पकड़े गए ट्रेलर चालक ने बताया कि सड़क सूनसान होने के कारण वह तेज रफ्तार से प्रयागराज की ओर जा रहा था। जिस स्थान पर घटना हुई वहां ढाल होने की वजह से वाहन की रफ्तार अपने आप बढ़ गई। आगे टूरिस्ट बस से बचने में वह नियंत्रण न कर सका और हादसा हो गया।
सोमवार देर रात कोखराज कोतवाली के समीप टूरिस्ट बस व ट्रेलर में हुई टक्कर से राजस्थान की रहने वाली अलका की मौत हो गई थी। अलका का सिर धड़ से अलग हो गया था। अलका की दो भतीजियां गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। अलका के भाई पवन की तहरीर पर पुलिस ने ट्रेलर चालक भैंरो गुर्जर निवासी सवारिया थाना पंडेर जिला भीलवाड़ा राजस्थान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
भैरों ने बताया कि सड़क खाली होने के कारण उसका ट्रेलर करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा था। सिहोरी जाने वाले रास्ते के पहले ढलान है। यहां गाड़ी की रफ्तार और तेज हो गई। इस दौरान टूरिस्ट बस प्रयागराज मार्ग पर घूमी तो वह गाड़ी को नियंत्रित न कर सका। बस में सवार महिला खिड़की के बाहर झांक रही थी और हादसा हो गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कोखराज इंद्रदेव का कहना है कि मुकदमे में जमानती धारा है। चालक के परिवार के लोग अगर मुचलका भरते हैं तो ठीक है, नहीं तो बृहस्पतिवार को चालान न्यायालय भेज दिया जाएगा।