{"_id":"bdc10b2f83bc36ca6e09ae8ef8a1bd42","slug":"the-three-years-of-marriage-pretext-misconduct-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर तीन साल किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर तीन साल किया दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 25 Oct 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। शादी का झांसा देकर पिपरी इलाके का एक युवक गांव की ही एक युवती की आबरू से करीब तीन साल तक खेलता रहा। दुराचार करने के बाद अब वह शादी करने को राजी नहीं है। पंचायत में भी उसने किसी की बात नहीं मानी। शनिवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर पड़ोसी युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया था। तीन साल तक वह उसके साथ दुराचार करता रहा। दोनों के संबंधों की जानकारी गांववालों के माध्यम से परिजनों को हो गई।
इसके बाद युवती युवक पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। बताया जाता है कि पहले तो वह बहाने बनाता रहा, लेकिन बाद में वह शादी करने से मुकर गया। इसकी जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने गांव में पंचायत भी बुलाई। पंचायत में भी वह किसी कीमत पर शादी के लिए राजी नहीं हुआ। इससे आहत युवती शनिवार को पिता के साथ थाने पहुंची। उसने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पिपरी पुलिस ने युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
किशोरी को भगा ले गया पड़ोसी
मंझनपुर(ब्यूरो)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी तकरीबन तीन दिन से लापता है। बृहस्पतिवार शाम वह खेत गई थी। जब देर तक वह घर नहीं लौटी, तो परिजन खोजबीन में जुटे, लेकिन सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को किशोरी के पिता ने घटना की जानकारी सैनी कोतवाली पुलिस को दी। इसमें उसने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।