फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The three girls were thrown into the Ganges

गंगा में समा गईं तीन बालिकाएं

Fri, 29 May 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 29 May 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। बृहस्पतिवार की सुबह गंगा दशहरा पर्व पर डुबकी लगाने उजिहिनी घाट गई गौसपुर गांव की दो बालिकाएं निशा (9) और करिश्मा (10) की  गंगा नदी में डूबने से मौत गई। करीब 5 घंटे की कड़ी खोजबीन के बाद गोताखोर दोनों की लाश निकाल सके। हादसे की खबर पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए दे दिया। इसी तरह कोइलहा गांव की पांच वर्षीय बालिका शाहनी पुत्री विजय कुमार की फतेहपुर गंगाघाट में डूबने से मौत हो गई। बालिकाओं की मौत से सभी के परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर गांव की रहने वाली निशा देवी (09) पुत्री कमलेश कुमार, करिश्मा देवी (10) पुत्री दिनेश कुमार बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा पर्व पर गांव की अन्य महिलाआें और लड़कियों के साथ गंगास्नान करने उजिहिनी घाट गई थीं। साथ रहे लोगों के मुताबिक नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में डूबने लगीं। बच्चियों को डूबते देख मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। घाट पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


 चीख-पुकार सुनकर घाट पर मौजूद लोगों ने गंगा में छलांग लगाकर दोनों लड़कियों को बचाने की कोशिश की लेकिन जब तक  लोग उन तक पहुंच पाते दोनों लड़कियां गंगा में समा चुकी थीं। हादसे की खबर लगते ही इलाकाई पुलिस के साथ गोताखोर भी पहुंचे। नाव और जाल लेकर दर्जन भर गोताखोर और तैराक लड़कियों की तलाश में गंगा में उतरे। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर दोनों के शव नदी से बाहर निकल सके। शव देखते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने छानबीन के बाद परिजनों के कहने पर दोनों लड़कियों के शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार के लिए दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर,  पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के ही कोइलहा गांव निवासी विजय कुमार की पत्नी अपनी पांच वर्षीय बेटी शाहनी के साथ गंगा नहाने फतेहपुर घाट गई थी। बताया जाता है कि शाहनी मां के साथ गंगा में डुबकियां लगा रही थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। बेटी को डूबते देख मां शोर मचाने लगी। उसकी चीख सुन नहा रहे लोग दौड़े। मगर जब तक वे बालिका तक पहुंचते वह नदी में समा चुकी थी। बालिका के नदी में डूबने से घाट पर कोहराम मच गया। सूचना पर इलाकाई पुलिस के साथ स्थानीय गोताखोर भी पहुंचे। गोताखोरों ने  घंटे भर की खोज के बाद उसका शव निकाला। बालिका की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed