{"_id":"687fedd64084ec826e03f1de","slug":"the-thief-attacked-the-cattle-keeper-with-a-knife-he-narrowly-escaped-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-128217-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चोर ने किया पशुपालक पर चाकू से किया हमला, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चोर ने किया पशुपालक पर चाकू से किया हमला, बाल-बाल बचे
Wed, 23 Jul 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के सुरसेनी गांव में सोमवार रात भैंस चोरी करने आए चोर को पशुपालक ने बहादुरी दिखाते हुए पकड़ लिया। चोर ने उस पर चाकू से हमले की कोशिश की। इस बीच ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
सुरसेनी निवासी पशुपालक गुलाब ने बताया कि सोमवार रात वह घर के अंदर सो रहा था। रात एक बजे के उसकी भैंस अचानक चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर वह बाहर निकला तो कुछ दूरी पर एक युवक उसकी भैंस हांकते हुए ले जा रहा था। कुछ ही दूरी पर दो अन्य नकाबपोश खड़े थे। भैंस चोरी की शंका होने पर गुलाब शोर मचाने लगे।
पकड़े जाने के डर से भैंस हांकने वाले ने रस्सी छोड़कर गुलाब पर चाकू से हमला कर कर दिया। इसके लिए सतर्क गुलाब ने अपना बचाव किया और हिम्मत दिखाते हुए हमलावर को पकड़ लिया। शोर सुनकर वहां आए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। यह देख आरोपी के साथी भाग निकले। ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
गुलाब ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पड़ोसी गांव का रहने वाला है। गुलाब ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसके साथियोें को पकड़ लिया जाएगा।