फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The temperature dropped, the humidity increased and made everyone miserable.

Kaushambi News: तापमान लुढ़का, बढ़ी उमस ने किया बेहाल

Tue, 09 Jul 2024 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 09 Jul 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped, the humidity increased and made everyone miserable.
जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान भले ही लुढ़का हो, लेकिन उमस बढ़ी रही। पूरे दिन बादल आते-जाते रहे। बारिश की एक बूंद भी आसमान से नहीं गिरी। गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं, मौसम अनुकूल होने से खेती के कामकाज ने जोर पकड़ लिया है।
विज्ञापन

कौशाम्बी में रविवार को अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया था। उमस से बेहाल लोगों को उम्मीद थी कि बरसात अपने साथ राहत लाएगी। लेकिन, ऐसा हुआ नहीं। कभी धूप खिल जाती तो कभी बादल छा जाते। पूरे दिन इसी तरह का मौसम रहा। लोग बारिश का इंतजार ही करते रह गए। पूरा दिन बीत गया, लेकिन पानी की एक बूंद भी आसमान से नहीं टपकी। इसके बाद भी अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह 37.4 डिग्री से खिसक कर 35.9 पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान बढ़कर 27.2 पर आ गया। पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। बीते दिनों हुई बारिश ने खेती के लिए अनुकूल मौसम बना दिया है। इसके चलते किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। धान की रोपाई ने जोर पकड़ लिया है। गौसपुर टिकरी के अभिलाष ने बताया कि दो बीघे खेत में रोपाई का काम अटका था। तेज धूप के कारण खेत में पानी रुक ही नहीं रहा था। अब खेत में पर्याप्त नमी होने के कारण सहूलियत हो गई है। वहीं, गौरा के राम कुमार का कहना है कि बारिश की वजह से कुछ दिनों तक धान की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। इससे जहां रुपये की बचत होगी, वहीं फसल भी अच्छी होगी। कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को बारिश की उम्मीद कम है। हालांकि, बादल छाए रहेंगे। मामूली बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed