{"_id":"0593d4af6838a4ef0ac2a02df02b2ef3","slug":"the-teenager-bled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को किया लहूलुहान
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Wed, 03 Jun 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
चायल(ब्यूरो)। खेत में बकरी जाने को लेकर मंगलवार सुबह असरावल कला गांव के एक युवक ने एक किशोरी को पीट दिया। घायल किशोरी को भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के असरावल कला गांव की रहने वाली कविता देवी पुत्री कल्यान सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह वह बकरी चराने के लिए गई थी। बकरी चरते-चरते पड़ोसी के खेत में चली गई। वह बकरी हांक रही थी, तभी खेत मालिक का लड़का वहां आ गया। फसल चराने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। युवक धमकी देते हुए चला गया। किशोरी ने घरवालों को घटना की जानकारी दी। मां उसे लेकर पिपरी कोतवाली गई और तहरीर दी। एसओ ने बताया कि आरोपी की तलाश के साथ घटना की जांच की जा रही है।