फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The teenager and covert attempts Gangrep

किशोरी और विवाहिता से गैंगरेप का प्रयास

Wed, 01 Jul 2015 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 01 Jul 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर/नेवादा (ब्यूरो)। सरायअकिल इलाके की एक किशोरी और मंझनपुर क्षेत्र की विवाहिता से गैंगरेप का प्रयास किया गया। पीड़िताओं के शोर मचाने पर युवक धमकियां देते हुए भाग निकले। भुक्तभोगियों की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


सरायअकिल क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी ने बताया कि सोमवार शाम वह घर में अकेली थी। परिजन खेत में काम करने के लिए गए थे। इसी बीच गांव के ही दो युवक नशे में धुत होकर उसके घर में आए। उसे घर में अकेली देख युवकों ने दुराचार की कोशिश की। इस पर वह शोर मचाने लगी। परिणामस्वरूप आसपास के लोग मौके पर आए। इससे पहले दोनों युवक शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी घर आए।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता रविवार रात बरामदे में बच्चों के साथ सो रही थी। बताया कि रात पड़ोस में ही रहने वाले दो युवक आ गए। दोनों युवक मुंह दबाकर उसे खींचकर कमरे की ओर ले जाने लगे। विरोध करने पर युवकों ने उसकी पिटाई भी की। किसी तरह छुड़ाकर वह चिल्लाने लगी। चीख-पुकार पर बच्चे जग गए। आसपास के लोग भी मौके पर आए। इस पर दोनों युवक भाग निकले। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत करने मंझनपुर कोतवाली गई, तो पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। मंगलवार को पीड़िता ने शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने एसओ मंझनपुर को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed