{"_id":"66ffe33c36557847960c2779","slug":"the-teacher-giving-tuition-to-the-student-seduced-her-made-an-obscene-video-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने प्रेमजाल में फंसाकर की छेड़खानी, बनाया अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने प्रेमजाल में फंसाकर की छेड़खानी, बनाया अश्लील वीडियो
Fri, 04 Oct 2024 06:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 04 Oct 2024 06:14 PM IST
सार
तहरीर में गया गया है कि छात्रा की शादी कोतवाली क्षेत्र के थुलगुला गांव में तय थी। पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति उसकी बेटी को ट्यूशन पढ़ाता था। इसी दौरान उसने बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो व फोटो बना लिया। अश्लील वीडियो बेटी के ससुराल वालों को भेज दिया जिससे उसके बेटी की शादी टूट गई और स्वयं बेटी से शादी करने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
छेड़खानी।
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे के रहने वाले एक युवक ने बेटी को ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक पर छेड़खाी और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की खोजबीन में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
तहरीर में गया गया है कि छात्रा की शादी कोतवाली क्षेत्र के थुलगुला गांव में तय थी। पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति उसकी बेटी को ट्यूशन पढ़ाता था। इसी दौरान उसने बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो व फोटो बना लिया। अश्लील वीडियो बेटी के ससुराल वालों को भेज दिया जिससे उसके बेटी की शादी टूट गई और स्वयं बेटी से शादी करने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
शादी से इंकार करने पर आरोपी युवक ब्लैकमेल करते हुए दस लाख की मांग करने लगा। बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी। आजिज युवती के पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए सैनी पुलिस से दबंग के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है । युवती के पिता की तहरीर पर सैनी पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।
विज्ञापन