फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The system is derailed, autos and e-rickshaws are increasing the risk

Kaushambi News: व्यवस्था बेपटरी, ऑटो और ई-रिक्शा बढ़ा रहे जोखिम

Wed, 19 Nov 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 19 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The system is derailed, autos and e-rickshaws are increasing the risk
करारी रोड ​स्थित अस्थाई पार्किंग में खड़े निजी वाहन।  संवाद
नगर पालिका क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नगर पालिका ने सिराथू, करारी और समदा मार्ग पर दो वर्ष पहले पार्किंग स्थल बनवाई थी लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि पार्किंग खाली पड़ी रहती है जबकि सड़कें ऑटो, ई-रिक्शा और डग्गामार वाहनों से पटी रहती हैं। इससे यातायात बाधित हो रहा है और चौराहों पर जाम की स्थिति दिनभर बनी रहती है।
विज्ञापन

चरवा के एक ठेकेदार ने नगर पालिका परिषद की करारी रोड, सिराथू रोड और समदा रोड स्थित पार्किंग का ठेका 29 सितंबर को पांच लाख रुपये में लिया था लेकिन नीलामी के बाद से ही पार्किंग प्रबंधन पूरी तरह से अव्यवस्थित हो गया है। ठेकेदार न तो तय नियमों के अनुसार शुल्क वसूल रहा है और न ही वाहनों को निर्धारित स्थानों पर खड़ा करा रहा है।
विज्ञापन

करारी रोड स्थित पार्किंग पर इन दिनों निजी वाहनों का कब्जा है। दुकानदार और आसपास के लोग अपने निजी वाहन पूरे दिन पार्किंग में खड़े रखते हैं जिससे आम लोगों के लिए कोई जगह नहीं बचती।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, समदा रोड पर कोतवाली के सामने बनी पार्किंग शाम होते अराजक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अराजक तत्वों की मौजूदगी से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है।
सिराथू रोड पर वन विभाग कार्यालय के पास बनी पार्किंग भी सिर्फ कागजों में संचालित है। यहां न कर्मचारी मौजूद रहता है, न शौचालय और न ही सुरक्षा की व्यवस्था। नगर पालिका की तरफ से निगरानी के अभाव में ठेकेदार मनमानी कर रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन और जिलाधिकारी से मांग की कि ठेकेदार की जवाबदेही तय की जाए।

नगर में पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाए जा रहे हैं। ठेकेदार को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी पार्किंग स्थलों का निरीक्षण होगा और अवैध कब्जों व डग्गामार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - नगर पालिका के अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सरोज उर्फ फौजी

करारी रोड स्थित अस्थाई पार्किंग में खड़े निजी वाहन।  संवाद

करारी रोड स्थित अस्थाई पार्किंग में खड़े निजी वाहन।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed