फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The sweeper went to the tricolor yatra, the headmaster got beaten up by the police

तिरंगा यात्रा में गया सफाई कर्मी, हेडमास्टर ने पुलिस से पिटवाया

Sun, 14 Aug 2022 09:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
The sweeper went to the tricolor yatra, the headmaster got beaten up by the police
सरायअकिल कोतवाली के पड़रिया सुकवारा गांव में नियुक्त सफाईकर्मी को तिरंगा यात्रा में जाना महंगा पड़ गया। आरोप है कि यात्रा वाले दिन स्कूल की सफाई नहीं होने से नाराज प्रधानाध्यापक ने न सिर्फ उसे गालियां दी बल्कि पुलिस से शिकायत कर चौकी में पिटवाया भी।
विज्ञापन

सफाईकर्मी रोशन लाल का कहना है सप्ताह में दो दिन वह स्कूल की सफाई करता है। बाकी के दिनों में वह बस्ती की साफ-सफाई करता है। नंदलाल के मुताबिक 11 व 13 को जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए उसे बुलाया गया था। इस वजह से वह स्कूल की सफाई करने नहीं पहुंच सका। आरोप है शनिवार को वह स्कूल पहुंचा तो वहां मौजूद प्रधानाध्यापक ने स्कूल नहीं आने का कारण पूछा। कारण बताने पर हेडमास्टर नाराज हो गए और उन्होंने गालियां दी।
विज्ञापन

इतना ही नहीं पुलिस से फर्जी शिकायत की गई। आरोप है प्रधानाध्यापक के इशारे पर स्थानीय पुलिस चौकी के सिपाही उसे ले गए और जमकर पीटा। पीड़ित ने मामले की शिकायत डीपीआरओ बालगोविंद श्रीवास्तव व पुलिस से की गई। डीपीआरओ का कहना है मामला संज्ञान में है। पुलिस से बात कर कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि उन्हें किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed