फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   the speed of ganga and yamuna is not breaking

थम नहीं रही गंगा-यमुना के जल स्तर की रफ्तार, खतरा बरकरार

Fri, 20 Sep 2019 01:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
the speed of ganga and yamuna is not breaking
the speed of ganga and yamuna is not breaking - फोटो : KAUSHAMBI
गंगा-यमुना के जल स्तर में वृद्घि की रफ्तार जारी, खतरा बरकरार
विज्ञापन

मंझनपुर। जिले में बाढ़ का खतरा फिलहाल दूर होता नहीं दिख रहा है। गुरुवार को भी गंगा और यमुना खतरे के निशान से ऊपर बहती रही। इसे लेकर जिले केे तराई में रहने वालों का खतरा फिलहाल बरकार है। पानी की रफ्तार में इजाफा हुआ तो लोगों को तमाम तरह के मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल अफसरों के साथ ही अब माननीयों की टीम भी बाढ़ प्रभावित इलाके का भ्रमण कर स्थित पर नजर रख रहे हैं।
सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता निरंजन लाल ने बताया कि नदियों के जल स्तर में गुरुवार को भी वृद्घि जारी रही। प्रयागराज के फाफामऊ में गंगा का जल स्तर 85.21 सेमी रिकार्ड किया गया। यमुना का नैनी में जल स्तर 85.08 सेमी है। दोनों नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदियों मेें पानी एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। ऐसे हालात में फिलहाल दो से तीन दिन कुछ कहा नहीं जा सकता है। उधर बाढ़ प्रभावित इलाके में अफसरों का भ्रमण जारी है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और एसपी प्रदीप गुप्ता ने महेवाघाट के बाढ़ प्रभावित भवनसुरी गांव निरीक्षण किया। अफसरों ने आश्वस्त किया कि प्रशासन के पास बाढ़ से निपटने के पूरे इंतजाम है। भयभीत होने की जरूरत नहीं। सांसद विनोद सोनकर व चायल विधायक संजय गुप्ता ने मल्हीपुर वहीं सदर विधायक लाल बहादुर ने बड़ा गढ़वा व बड़हरी गांव का हाल जाना।
विज्ञापन

बाढ़ के पानी से घिरे मल्हीपुर गांव में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। टापू में बसी बस्ती के करीब पानी पहुंच चुका है। गुरुवार को करीब दो फिट पानी और बढ़ गया। हालात यहीं रहे तो शुक्रवार को गांव के अंदर पानी पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को सांसद विनोद सोनकर और चायल विधायक संजय गुप्ता ने मल्हीपुर जाकर बाढ़ की हकीकत देखी। सांसद ने कहा कि सारे लोग हमारे परिवार का हिस्सा हैं। वह हर मुश्किल में साथ खड़े हैं। बाढ़ का पानी ज्यादा होने के कारण यहां बिजली की समस्या खड़ी हो गई है। इस पर सांसद ने गांव के सभी 498 परिवारों को सोलर लाइट देने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा बुधवार को गांव के रामचरन, करण, निरंजन, राधेश्याम व राममूरत का मकान ढह गया था। इस पर सांसद ने पीड़ित परिवारों के खाते में शीघ्र ही मुख्यमंत्री आवास योजना की किश्त भेजे जाने का निर्देश दिया। साथ ही जल भराव के कारण गांव के दस परिवारों का मकान भी गिरने के कगार पर बताया गया। सांसद ने उन परिवारों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। सांसद ने यहां राहत सामग्री पहुंचाने के लिए भी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया। इस मौके पर भारत भूषण, दुर्गेश नंदन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed