फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The shopkeeper's death in mysterious circumstances burning

संदिग्ध हालात में जलने से दुकानदार की मौत

Fri, 03 Jul 2015 02:05 AM IST
kausambi
kausambi Updated Fri, 03 Jul 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
 अजुहा (ब्यूरो)। संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर जलने से अजुहा कस्बे के एक दुकानदार की बुधवार की रात मौत हो गई। सुबह पुलिस को सूचना दिए बगैर ही घरवालों ने चुपचाप शव का अंतिम संस्कार कर दिया। माना जा रहा है कि उसने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। तकादे से आजिज आकर खुदकुशी कर ली। दुकानदार की मौत से पत्नी, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के भौंतर मोहल्ले का श्यामू टंडन (48) की स्थानीय बाजार में कपड़े की छोटी सी दुकान है। इसी से वह परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों की मानें तो बुधवार रात भी करीब 8 बजे रोज की तरह वह दुकान बंद करके घर आया था। खाना खाने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भीतर बने बरामदे में सोया था। रात करीब दो बजे कमरे से धुआं निकलने पर पत्नी की नींद खुली तो लपटें और पति की चीखें सुनकर वह सन्न रह गई।
विज्ञापन


 चीखते-चिल्लाते वह कमरे की ओर भागी मगर भीतर से कुंडी बंद थी। विवाहिता की चीख-पुकार पर आसपास के लोग जुट गए। जब तक लोग दरवाजा खोलकर आग बुझाते। जलने से श्यामू की सांसें थम चुकी थी। मौत से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पत्नी, बच्चे बिलखने लगे। सुबह होने पर परिवारीजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दिए बगैर की शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पत्नी ने बताया कि दुकान खोलने के लिए उन्होंने कुछ लोगों से पैसा उधार ले रखा था। दुकान से इतनी कमाई नहीं थी। बच्चों के निवाले के इंतजाम के साथ उधार चुकता किया था। तगादे से वह कई दिनों से परेशान थे। माना जा रहा है कि इसी से आजिज आकर उसने खुद को आग के हवाले किया है। बता दें कि श्यामू टंडन के तीन बच्चे शिवानी (15), यश (12) और छोटू (8) हैं। मौत से पति और बच्चों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed