फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The seven-day Bhagwat Katha began with the Kalash Yatra.

Kaushambi News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई सात दिवसीय भागवत कथा

Sat, 31 Jan 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 31 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The seven-day Bhagwat Katha began with the Kalash Yatra.
कन्हैया लाल का पूरा में कलश यात्रा निकालते शद्धालु, स्रोत संवाद - फोटो : रायबरेली में जगजपुर क्षेत्र में लक्ष्मणपुर रेलवे क्रॉसिंग।
विकास खंड के किशुनपुर अंबारी गांव के मजरा कन्हैया लाल का पुरवा में शुक्रवार को श्रीधाम वृंदावन के पंडित विद्याधर त्रिपाठी की अगुवाई में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद गांव की महिलाओं और किशोरियों ने पूजा-अर्चना कर सिर पर कलश रखकर अंबारी मेला स्थित मसुरिया माता मंदिर, चंदूपुर के शिव मंदिर और पादुमनाथपुर सुरसेनी गांव के सिद्धपीठ बाबा पहुंचीं।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यात्रा के समापन के बाद सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। पंडित विद्याधर त्रिपाठी ने हवन-पूजन कराते हुए श्रद्धालुओं को बताया कि यह कथा सात दिनों तक चलेगी। प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक कथा का आयोजन होगा। इस अवसर पर उमेश मिश्रा, राजेश मिश्र, संतोष मिश्र, प्रमोद कुमार, टुन्नू, शुभम मिश्र, शिवम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed