फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The roads of the village of meritorious students who brought glory to Kaushambi

Kaushambi News: कौशाम्बी का नाम रोशन करने वाले मेधावियों के गांव की सड़कें बदहाल

Tue, 01 Aug 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 01 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
The roads of the village of meritorious students who brought glory to Kaushambi
मंझनपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावियों के गांवों की बदहाल सड़कों की सुध अब तक नहीं ली गई है। जबकि परीक्षा परिणाम घोषित हुए करीब तीन माह से अधिक का समय बीत चुका है। इसे लेकर मेधावियों के परिजन और गांव के अन्य लोगों में मायूसी है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा के टॉपर मो. अफजल के गांव कौशाम्बी ब्लॉक के रक्सवारा की दो किमी सड़क कई सालों से गड्ढों में तब्दील है। कुछ यही हाल सरायअकिल कस्बे के नूर कॉलोनी पटेल चौराहा निवासी हाईस्कूल के टॉपर आर्यन वर्मा के घर की सड़क का भी है। आर्यन के घर को जाने वाली करीब 100 मीटर गली से निकलना मुश्किल है।
विज्ञापन


हाईस्कूल के ही एक अन्य टॉपर नेवादा ब्लॉक के जवाहरगंज निवासी अंशुमान सिंह के गांव की एक किमी लंबी सीसी रोड वर्ष 2008 में बनी थी। इसके बाद अब तक मरम्मत नहीं हुई। अंशुमान के टॉपर बनने के बाद ग्रामीणों को सड़क के दुरुस्त होने की उम्मीद थी, लेकिन अब तक कोई कदम न उठाए जाने से वह भी धूमिल होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बोर्ड के टॉपरों पर एक नजर
नाम - कक्षा - प्रतिशत - प्रदेश में स्थान
अनुष्का सिंह - हाईस्कूल - 96.83 - 8वां
आर्यन वर्मा - हाईस्कूल - 96.50 - 10वां
अंशुमान सिंह - हाईस्कूल - 96.67 - 9वां
मो. अफजल - इंटर मीडिएट - 95.60 - 10वां
नोट- टॉपर अनुष्का फतेहपुर के खागा तहसील के रसूलपुर भंडरा की रहने वाली हैं।
--------

कई साल से गांव की सड़क बदहाल है। यूपी बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने के बाद उम्मीद जगी कि शायद सड़क बन जाएगी। तीन महीने बीत रहे हैं, लेकिन अब तक रोड की बदहाली देखने भी नहीं आया, जबकि कई गांवों के लोग सड़क के गड्ढों में तब्दील होने से परेशान हैं।- मो. अफजल, इंटर टॉपर

----
बेटे ने न सिर्फ गांव, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया। मेधावी के गांव की सड़क बनवाने का आदेश है। फिर भी गड्ढों में तब्दील मेरे गांव की एक किमी सड़क दुरुस्त नहीं कराई जा रही है। लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें होती हैं।-लोकनाथ सिंह, टॉपर अंशुमान के पिता



प्रदेश स्तर के टॉपरों के गांवों की सड़क बनवाने का आदेश है। इससे पहले के टॉपरों के गांव की सड़क बनवाई भी गई है। इस बार के मेधावियों के लिए अभी तक कोई आदेश नहीं आया। शासन से इसके लिए दिशा निर्देश मिलते हैं, जब सड़कों का सर्वे होता है।- एमएम मिश्रा, एई, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article