{"_id":"69406912ea5d675285037e61","slug":"the-road-was-to-be-built-in-three-months-but-it-is-still-in-a-bad-condition-even-after-18-months-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-133665-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तीन माह में बननी थी सड़क, 18 माह बाद भी बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तीन माह में बननी थी सड़क, 18 माह बाद भी बदहाल
Tue, 16 Dec 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
बदहाल सड़क से गुजरता साइकिल सवार व्यक्ति - संवाद
वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर में 33 लाख रुपये से सड़क बननी है। इसका खाका डेढ़ साल पहले खींचा गया था। करीब 21 महीने पहले टेंडर हुआ, लेकिन अब तक सड़क नहीं बन पाई। जिस काम को तीन माह में पूरा होना था, वह अब भी अधूरा है।
अंबेडकर नगर वार्ड के बिसारा को टीकरडीह-भरवारी संपर्क मार्ग से जोड़ने वाली सड़क कई दशक से बदहाल है। यहां डामर रोड तो दूर कभी खड़ंजा तक नहीं बिछाया गया। पिछले साल नगर पालिका परिषद ने यहां डामर रोड बनवाने की योजना बनाई थी। पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना से इसके लिए 33.39 लाख रुपये मिले थे। मार्च 2024 में इसका टेंडर कराया गया।
आम चुनाव के चलते दो महीने तक वर्कऑर्डर अटका रहा। जून में वर्कऑर्डर जारी हुआ, लेकिन सड़क फिर भी नहीं बनी। सितंबर में नगर पालिका ने नोटिस जारी किया। इसके बाद ठेकेदार हरकत में आया, लेकिन सिर्फ सड़क का समतलीकरण कराकर छोड़ दिया। शेष काम कराया ही नहीं। पालिका ने भी महज एक नोटिस देकर कोरम पूरा कर लिया। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी राम सिंह ने कहा कि उपयोगिता प्रमाणपत्र शासन को भेजा गया है। धनराशि मिलते ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
साढ़े तीन हजार की आबादी को मिलेगा लाभ
बिसारा के इंद्रजीत, राम मोहन, गौतम, डब्लू और राहुल ने बताया कि बिसारा के दो प्रमुख मार्ग हैं, जिनमें से एक सड़क दुरुस्त है और दूसरी बदहाल है। यह सड़क बन जाए तो करीब तीन हजार की आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी। कच्ची सड़क से ही आवागमन करना पड़ता है।