फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The road is in bad condition and there is no cleanliness and dirt spread all around.

Kaushambi News: सड़क बदहाल, सफाई नहीं होने से फैली गंदगी

Sun, 07 Jun 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 07 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The road is in bad condition and there is no cleanliness and dirt spread all around.
महात्मा गांधी नगर में फैली गंदगी व प्लॉट में बहता गंदा पानी। संवाद
मुख्यालय स्थित नगरपालिका के वार्ड आठ में बदहाल सड़क, सफाई और जल निकासी का प्रबंध नहीं होने से लोग परेशान हैं। नियमित साफ-सफाई नहीं होने से नगर में गंदगी फैली हुई है। इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। वहीं, सड़क की स्थिति बदहाल होने से राहगीरों को आवागमन में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

सिराथू रोड से असकरन मंगरोहनी के लिए जाने वाले मार्ग में महिला थाना, फायर स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्यालय होने के बावजूद लंबे समय से सड़क की स्थिति बदहाल पड़ी है। फरियादियों व राहगीरों को गड्ढों भरी सड़क से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

वहीं, महात्मा गांधी नगर में लोगों का कहना है कि नियमित साफ-सफाई और नाली के अभाव में आबादी क्षेत्र में गंदगी फैली रहती है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी मजबूूरी में इधर-उधर दूसरे के प्लाॅट में बहाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में सफाईकर्मी झाडू लगाने नहीं आते हैं। इससे सड़क किनारे व इलाके में गंदगी फैली रहती है। हालांकि, घरों से निकलने वाले कूड़े निपटान के लिए नगरपालिका की कूड़ा गाड़ी कूड़ा उठाने आती है।

इलाके में सफाईकर्मी झाडू लगाने नहीं आते हैं, इससे सड़क व आसपास गंदगी फैली रहती है।- अमन चौरसिया, स्थानीय निवासी
घर से निकलने वाला गंदा पानी बहाने की कोई व्यवस्था नहीं है। मजबूरी में दूसरे के प्लाॅट पर गंदा पानी बहा रहे हैं।- सुनीता सरोज, स्थानीय निवासी
असकरन मंगरोहनी गांव जाने वाला रास्ता काफी खराब है, मंझनपुर से ड्यूटी करके देर रात घर जाते हैं तो दिक्कत होती है।- रितेश चौधरी, राहगीर
वार्ड-8 की सड़क, सफाई और जल निकासी संबंधी शिकायतों की जांच कराई जाएगी। सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ खराब सड़क की मरम्मत के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -प्रतिभा सिंह, ईओ, मंझनपुर।

महात्मा गांधी नगर में फैली गंदगी व प्लॉट में बहता गंदा पानी। संवाद

महात्मा गांधी नगर में फैली गंदगी व प्लॉट में बहता गंदा पानी। संवाद

महात्मा गांधी नगर में फैली गंदगी व प्लॉट में बहता गंदा पानी। संवाद

महात्मा गांधी नगर में फैली गंदगी व प्लॉट में बहता गंदा पानी। संवाद

महात्मा गांधी नगर में फैली गंदगी व प्लॉट में बहता गंदा पानी। संवाद

महात्मा गांधी नगर में फैली गंदगी व प्लॉट में बहता गंदा पानी। संवाद

महात्मा गांधी नगर में फैली गंदगी व प्लॉट में बहता गंदा पानी। संवाद

महात्मा गांधी नगर में फैली गंदगी व प्लॉट में बहता गंदा पानी। संवाद

महात्मा गांधी नगर में फैली गंदगी व प्लॉट में बहता गंदा पानी। संवाद

महात्मा गांधी नगर में फैली गंदगी व प्लॉट में बहता गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed