फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The rider ran away leaving the cycle on the track in front of the North East Express

कौशाम्बी : नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के सामने ट्रैक पर साइकिल छोड़कर भागा सवार

Wed, 03 Aug 2022 01:12 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2022 01:12 AM IST
सार

सिराथू रेलवे स्टेशन से सुजातपुर रेलवे स्टेशन के मध्य खंभा नम्बर 874/20-22 के बीच शाम लगभग 5:30 बजे कानपुर की ओर से आ रही ट्रेन संख्या 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के सामने कोई व्यक्ति ट्रैक पर साइकिल फेंककर भाग गया।

विज्ञापन
The rider ran away leaving the cycle on the track in front of the North East Express
नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में सायकिल फंसने पर सुजातपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : KAUSHAMBI

विस्तार

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर मंगलवार की शाम एक बार फिर बड़ा हादसा टल गया। सुजातपुर रेलवे स्टेशन के समीप नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के सामने ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति साइकिल छोड़कर भाग गया। साइकिल ट्रेन के जेनरेटर ऑन बैगन कोच में फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई। इससे तकरीबन 20 मिनट तक स्टेशन पर ट्रेन रुकी रही। इस मार्ग पर हफ्ते भर के भीतर यह दूसरी घटना हुई।

विज्ञापन



सिराथू रेलवे स्टेशन से सुजातपुर रेलवे स्टेशन के मध्य खंभा नम्बर 874/20-22 के बीच शाम लगभग 5:30 बजे कानपुर की ओर से आ रही ट्रेन संख्या 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के सामने कोई व्यक्ति ट्रैक पर साइकिल फेंककर भाग गया।
विज्ञापन



साइकिल नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से टकराने के बाद जनरेटर ऑन बैगन कोच (विद्युत आपूर्ति के लिए लगा जनरेटर वाला कोच) में फस गई। कर्मचारियों ने सुजातपुर स्टेशन पर ट्रेन रोककर कोच में फंसी साइकिल को निकाला। इस दौरान नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 20 मिनट सुजातपुर स्टेशन पर खड़ी रही। आरपीएफ के भरवारी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र पासवान का कहना है कि साइकिल सवार की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed