{"_id":"685702772ee3c871970e66e7","slug":"the-relatives-of-the-deceased-created-a-ruckus-regarding-compensation-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-127045-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मुआवजे को लेकर मृतका के परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मुआवजे को लेकर मृतका के परिजनों ने किया हंगामा
Sun, 22 Jun 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
सिराथू। कस्बा स्थित आरओ प्लांट की मशीन में फंसकर महिला मजदूर की मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर प्लांट मालिक से मुआवजा की मांग को लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना के बाद कोतवाली प्रभारी संतोष शर्मा पहुंच गए। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
सिराथू कस्बे के वार्ड नंबर एक नया नगर निवासी मिथिलेश कुमार की 28 वर्षीय पत्नी स्मिता मौर्य आरओ प्लांट में मजदूरी करती थी। शुक्रवार की दोपहर पैकिंग मशीन में साड़ी का पल्लू फंसने से उसकी मौत हो गई थी। पति की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर मृतक के परिजन भड़क गए। आरओ प्लांट के सामने शव रखकर मालिक से मुआवजा की मांग करने लगे। सड़क जाम की भनक लगते ही कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाल के समझाने पर दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
पिकअप चालक पर जानलेवा हमला, तीन पर केस
कड़ा। स्थानीय कोतवाली के घड़ियालीपुर में पिकअप चालक को पीट दिया गया। पीड़ित शनि ने बताया कि शुक्रवार रात नौ बजे वह पिकअप खड़ी कर आम उतार रहा था। इस दौरान गांव के तीन लोग आए और गाड़ी हटाने को लेकर गालीगलौच करते हुए उसपर जानलेवा हमला कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने गांव के नीरज, बलराम , सूरज पुत्रगण चंद्र किशोर के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
ई-रिक्शा पलटने से चालक समेत पांच जख्मी
मंझनपुर। पइंसा कोतवाली के अनेठा मोड़ पर शनिवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक रामबली सरोज गंभीर रूप से घायल हो गया। ई-रिक्शा सवार रामलाल, राममूरत, लुहटी, श्रीचंद्र आदि लोगों को भी मामूली चोटे आई हैं। सभी लोग ईंट-भट्ठे से काम कर अपने घर गंभीरा गांव लौट रहे थे। सभी का स्थानीय स्तर पर इलाज कराके घर भेज दिया गया।