{"_id":"5c4dfbd2bdec2217f5587668","slug":"the-press-supervisor-leaked-the-form-of-btc","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेस के सुपरवाइजर ने लीक किया था बीटीसी का पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेस के सुपरवाइजर ने लीक किया था बीटीसी का पर्चा
Mon, 28 Jan 2019 12:39 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
jail shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (कौशाम्बी)। बीटीसी की चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा का पर्चा भार्गव प्रिंटिंग प्रेस के सुपरवाइजर ने लीक किया था। अपने भांजे को पास कराने के लिए उसने यह जुर्म किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा आठ अक्तूबर से शुरू होनी थी। कौशाम्बी में परीक्षा से दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर पर्चा लीक हो गया था। मामले में डीआईओएस एसके सिंह की तहरीर पर नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई। एसटीएफ की जांच में पता चला कि परीक्षा नियामक ने प्रयागराज की प्राइवेट संस्था दीप्ती इंटर प्राइजेज को पर्चा छपवाकर प्रदेश भर के केन्द्रों पर वितरित करने की जिम्मेदारी दी थी। इस संस्था ने खुद के बजाए भार्गव प्रिंटिंग प्रेस से पर्चा छपवाया। यहीं से पर्चा लीक हो गया।
मामले में दीप्ती इंटर प्राइजेज के मालिक आशीष अग्रवाल निवासी महालक्ष्मी अपार्टमेंट कर्नलगंज प्रयागराज व भार्गव प्रिंटिंग प्रेस के मालिक अरविंद भार्गव निवासी बाई का बाग थाना कीडगंज जिला प्रयागराज को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। क्राइम ब्रांच प्रभारी पवन त्रिवेदी ने बताया कि व्हाट्सएप के जरिए एक-एक कड़ी खंगाली जा रही थी। इस क्रम में मिर्जापुर निवासी राहुल पटेल से पूछताछ की गई। उसने बताया कि भार्गव प्रिंटिंग में उसके मामा सुपरवाइजर की नौकरी करते थे। उन्होंने ही पर्चा दिया था। इसके बाद शनिवार को क्राइम ब्रांच ने सुपरवाइजर रामबहादुर पुत्र विश्राम निवासी गांव असमानी पट्टी थाना लालगंज जिला मिर्जापुर का पूछताछ के लिए तलब किया। कड़ाई से की गई पूछताछ में उसने जुर्म कुबूल कर लिया। फिर पुलिस ने शनिवार को ही उसे जेल भेज दिया।